अस्थावां के पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में मानव श्रृंखला को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन......
✍ ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा:(NBN)जैसे-जैसे मानव श्रृंखला की तिथि नजदीक आती जा रही है नालंदा जिले में इसको लेकर कवायद तेज की जा रही है। प्रशासनिक महकमे से लेकर जनप्रतिनिधि समेत पूरे नालंदा जिला इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखा रहा है।
आज अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानव श्रृंखला को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। मैच की शुरुआत होने से पहले टीम में शामिल खिलाड़ियों और ग्रामीणों के द्वारा ह्यूमन हुमन चेन बनाकर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर बीडीओ सीओ भी कतार में मौजूद थे। उद्घाटन मैच की शुरुआत सांसद कौशल कुमार क्रिकेट खेल कर की। उन्होंने कहा कि मानव श्रंखला में लोगो को बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार के आवाहन पर ही पूरे सूबे में मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है और मैं इसमें आम लोगों से लेकर सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं कि इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने में रात दिन एक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीत और वोट की चिंता नही है उन्हें बस जलवायु परिवर्तन को लेकर काफी चिंता है।

0 Comments