परिवार में दो बच्चा, तभी नालंदा अच्छा
नालंदा:(NBN)पुरुष नसबंदी अपनायें, दो बच्चों का ही परिवार बनायें, कथन हमारा सच्चा है, तभी नालंदा अच्छा है जैसे नारे के साथ दर्जनों की संख्या में महिला - पुरुषों ने कल्याणबिगहा होते चंडी के बहादूरपुर तक जागरुकता रैली निकाली। सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज, पटना के पदाधिकारी प्रकाश कमल ने बताया कि महिला बंध्याकरण भी परिवार नियोजन का विकल्प है। लेकिन पुरुष नसबंदी उससे कहीं ज्यादा आसान और बेहतर विकल्प है।
नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति की चैंपियन सदस्या सीतापति देवी, कंचन देवी, उषा देवी ने बताया कि पूरे देश में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवारा मनाया जा रहा है। चंद्रउदय कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के लिये सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। इस दौरान चंदन कुमार, रौशन कुमार व अन्य उपस्थित थे।

0 Comments