प्रेमिका ने ऑमलेट में जहर मिला किया प्रेमी की हत्या,75 दिन बाद खुला राज।

प्रेमिका ने ऑमलेट में जहर मिला किया प्रेमी की हत्या,75 दिन बाद खुला राज।


ताजा और अपडेट खबर के लिए आप नालन्दा ब्रेकिंग न्यूज़ के पेज को लाइक करें।

•  नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़

राज की रिपोट

 नालंदा थाना के कपरसरी गांव से गायब छात्र का  75 दिन बाद पुलिस ने बुधवार को कंकाल बरामद कर लिया। प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर आॅमलेट में जहर देकर युवक को खाने दिया | आमलेट खाने के बाद जब उसकी मौत हो गयी तो उसके शव को सारे थाना क्षेत्र के जिराइन नदी में दफना दिया था |  पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नवादा जिला के कादीरगंज थाना क्षेत्र के पचोहिया गांव निवासी संजय प्रसाद का इकलौता पुत्र सागर कुमार है। कपरसरी गांव में सागर के फूफा रहते हैं। जहां वह अक्सर आता-जाता था। आखिरी बार युवक 15 दिसंबर को आया था। जिसके बाद 22 से वह लापता हो गया। युवक के लापता होने की एफआईआर परिजन ने नालंदा थाना में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ब्लाइंड केस का खुलासा तकनीक के सहारे किया। बरामद कंकाल को जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। गिरफ्तार प्रेमिका शांति देवी और उसका पति सारे निवासी अनिल केवट है।
• Read Aslo:-  ISLAMIC CONFERENCE Asthawan Nalanda
शादी के बाद पति को लगी अवैध संबंध की भनक-
सागर अपने फूफा छोटे लाल महतो के घर अक्सर आता-जाता था। इस कारण पड़ोसी शांति से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब एक साल पहले प्रेमिका की शादी हो गई। इसके बाद भी सागर का प्रेम-प्रसंग जारी रहा। वह अक्सर रिश्तेदार बनकर प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जाता था। फोन पर उसकी बातचीत भी होती थी। जिसकी भनक शांति के पति को लग गई। पति के विरोध के बाद युवती, प्रेमी से किनारा करने लगी। बावजूद इसके युवक, युवती के पीछे लगा था। इसके बाद प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली।

पति के कहने पर प्रेमी को खिलाया जहर –
शांति के समझाने के बाद भी सागर उसके पीछे पड़ा था। बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। दंपती उसकी हरकत से तंग आ गए । इसके बाद योजना के अनुसार शांति ने 22 दिसंबर को फोन कर प्रेमी को अपने गांव मिलने बुलाया। युवक आया तो प्रेमिका ने ऑमलेट में जहर मिला, उसे खिला दिया। दंपती को पता था कि दवा का असर कुछ देर बाद होगा। इस कारण दोनों उसे छोड़ने के लिए उसके साथ घर से निकल गए। सागर को दंपती नदी किनारे से होकर छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान जहर ने असर दिखाया और युवक पेट दर्द से तड़ने लगा। इसके बाद पति ने उसे बताया कि ऑमलेट में जहर था। कुछ देर तड़पने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दंपती ने शव को नदी किनारे गड्‌ढ़ा खोद ठिकाना लगा दिया।
• Read Aslo:-  नालन्दा जिला के विद्यार्थियों की सुविधा एवं बिहार शरीफ को स्मार्ट बनने को लेकर एक पत्र सौंपा।
परिजन का प्रेम-प्रसंग से इंकार –
युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों की चीत्कार गूंजने लगी। पिता अस्पताल में बेटे का कंकाल देख कलेजा पीट रहे थे। सागर भाई में इकलौता था। उसकी दो बहने हैं। परिजन ने प्रेम-प्रसंग से इंकार करते हुए बताया कि युवती के पिता सकल केवट से छोटे लाल महतो का भूमि विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में बेटी-दामाद के सहयोग से उसने सागर की हत्या कराई है।
क्या बोले थानाध्यक्ष –
थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि सागर के अपहरण का केस पुलिस के लिए ब्लाइंड था। अपहृत का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। पुलिस के पास अपहृत तक पहुंचने का कोई भी साक्ष्य नहीं था। जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबर पुलिस की नजर में आएं। मृतक और एक अन्य नंबर एक ही स्थान पर बंद हुआ था। यहां से पुलिस ने जांच को गति दी। जिसमें प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। युवती ने वारदात के बाद अपना सीम नष्ट कर दिया था। कुछ दिन पहले युवती ने मोबाइल में दूसरा सीम डाला। इसके बाद ब्लाइंड केस की गुत्थी सुलझती गई। युवती और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी निशानदेही पर युवक का कंकाल बरामद हुआ।


 🙏🙏🙏🙏

मोहम्मद हमज़ा अस्थानवी
           सम्पादक
      नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़

Post a Comment

0 Comments