नालन्दा जिला के विद्यार्थियों की सुविधा एवं बिहार शरीफ को स्मार्ट बनने को लेकर एक पत्र सौंपा।

आज दिनांक 22/02/19 दिन गुरुवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति के पांच सदस्यीय टीम ने नालन्दा जिलाधिकारी एवं बिहार शरीफ नगर आयुक्त के समक्ष नालन्दा जिला के विद्यार्थियों की सुविधा एवं बिहार शरीफ को स्मार्ट बनने को लेकर एक पत्र सौंपा।

 जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष बादशाह प्रिंस पटेल ने किया। मौके पर उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी में चयनित बिहार शरीफ शहर के नालन्दा कॉलेज में सुसज्जित केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना, बिहार शरीफ के सभी कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज का निर्माण एवं सभी कॉलेजों में सोलर लाइट की व्यवस्था की मांग जिला पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त से की गई। नालन्दा कॉलेज के परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय हेतु जगह मौजूद है जिसका भौतिक सत्यापन भी किया जा सकता है।
• Read Aslo:-  बिहार शरीफ में हो रहा है क्रिकेट मैच
 एवं बिहार शरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कॉलेज से लेकर सड़क एवं व्यक्ति तक को स्मार्ट बनाने की जरूरत है इसलिए सर कॉलेज में स्मार्ट क्लासेज जरूरी है एवं सोलर लाइट अत्यंत आवश्यक है जिससे कॉलेज में बिजली के कारण कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। एवं ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा जनवरी में अम्बेर स्थित चिल्ड्रन पार्क का नामकरण विवेकानंद पार्क एवं स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित करने का मांग पूरा हुआ एवं हमे उम्मीद है इसपर भी कुछ ठोस निर्णय लिया जाएगा।
• Read Aslo:-  Islamic Conference Astahwan Nalanda 
ओहि उपस्थित जिला प्रवक्ता चंद्रमणी पटेल ने बताया कि स्मार्ट सिटी में एक सुसज्जित केंद्रीय पुस्तकालय की अत्यंत आवश्यकता है जिससे बिहार शरीफ में रहने बाले लाखो छात्रो को किताब पढ़ने में कोई दिक्कत नही होगी और यह नालन्दा कॉलेज परिसर में खुले क्योंकि यह जिले के प्राचीनतम कॉलेज है जो अगले वर्ष 150 वर्ष पूरा करेगी और यह शहर के मध्य में है  एवं यातायात की दृष्टिकोण से यहाँ पहुंचना सुगम है।
एवं मौके पर सुमन्त पटेल, बिपुल पटेल और बिकास कुमार मौजूद थे|

Facebook पेज लाईक जरूर करें।

नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़


 🙏🙏🙏🙏

मोहम्मद हमज़ा अस्थानवी
           सम्पादक
      नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़

Post a Comment

0 Comments