नालंदा का ‘गूगल बॉय’ हमजा के पास है हर सवाल का जवाब....
नालंदा:(NBN) पांच साल का उम्र में जहां बच्चे को सुबह-शाम का फर्क मालूम नहीं होता, वहीं बिहारशरीफ के कुलसुम नगर अंजार आलम का पुत्र अली हमजा - जहान की सारी जानकारी खुद में समेटे हुए है और ज्ञान भी ऐसा कि सवाल खत्म होने से पहले ही उसका जवाब मिल जाता है. पांच साल की उम्र में इस बच्चा को वो सब कुछ याद है, जिसे याद करते-करते आपका सिर चकरा जाए. नालंदा के रहने वाला हमजा फिलहाल नर्सरी क्लास में पढ़ता है. मां-बाप सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वे बताते हैं कि जानकारी हासिल करने की उसकी ये लालसा तब से है, जब वो दो साल का था. जानकारी चाहे बिहार, भारत से जुड़ी हो या विश्व से, हमजा को उंगलियों पर सब याद है. साथ- साथ में इस्लाम के बारे में भी काफ़ी सवालों के जवाब याद है। याददाश्त इतनी तेज़ है कि एक बार जो सुन लिया, फिर उसे कभी नहीं भूलता. जिस उम्र में दूसरे बच्चे खेल-कूद में ज्यादा मस्त रहते हैं, हमजा को ज्ञान संजोना पसंद है. हमजा बड़ा होकर आईएएस अफसर बनना चाहता है. हमजा के माता-पिता बताते हैं कि उसे 1000 से ज्यादा सवालों के जवाब आसानी से मालूम हैं. साथ ही उन्हें उम्मीद है कि ये छोटा सा बच्चा आने वाले दिनों में अपनी नालंदा का अलग पहचान बनाएगा. बहरहाल, शुरूआत हो चुकी है.
0 Comments