चंडी प्रखंड की पहली महिला दारोगा बनी सुरूचि शर्मा

चंडी प्रखंड की पहली महिला दारोगा बनी सुरूचि शर्मा

Shruchi Sharma




बिहाशरीफ(नालंदा दर्पण) नालंदा के चंडी प्रखंड के दयालपुर की सुरूचि शर्मा ने अपने गांव जेवार में एक इतिहास रचा है। सुरूचि चंडी प्रखंड की प्रथम महिला दारोगा बनने जा रही है। उनका चयन 2017 बैच के अवर निरीक्षक पद पर हुआ है। उनके चयन को लेकर गांव में उत्साह देखा जा रहा है।

चंडी प्रखंड के दयालपुर निवासी विजयकृष्ण सिंह की पौत्री सुरूचि शर्मा (पिता स्व. संजीव रंजन) का चयन अवर निरीक्षक पद पर हुआ है। गला काट प्रतिस्पर्धा के बीच  सामान्य श्रेणी से उन्होंने इस पद पर चयन होने में कामयाबी हासिल की।
उन्होंने 2011 में बोर्ड परीक्षा में 75% अंक लाकर अपने परिवार का नाम रौशन की थी। इंटर साइंस में भी उन्होंने 67%अंक हासिल कर अपने मेधावी होने का परिचय दी। चंडी स्थित डॉ रामराज सिंह महिला कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक सुरूचि शर्मा ठेठ ग्रामीण परिवेश से आती है।
बावजूद उनके परिवार के लोगों ने उन्हें पढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। दादा दादी ने उनके परवरिश में कोई कमी नहीं होने दी। इनका एकमात्र भाई शिक्षक हैं।
अवर निरीक्षक में चयनित होने पर अपनी सफलता का श्रेय सुरूचि अपने दादा -दादी को देती है। पढ़ाई के साथ -साथ उनका शौक खेलों में भी है। बैंडमिटन उनका प्रिय खेल है। खाली समय में वह गाँव की लड़कियों को पढ़ाती भी है।
•Read Also: Vivo IPL 2019 match schedule
उनका कहना है कि प्रतियोगिता परीक्षा में असफलता मिलने पर हताश नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है।
उनका कहना है कि उनकी मंजिल यहीं तक नहीं है। इस सफलता से उन्हें और हौसला मिला है। वह एक वरीय पदाधिकारी बनना चाहती है। उनका कहना है कि दरोगा बनकर वह महिलाओं के हितों के लिए काम करेगी।
उनकी इस सफलता से जहाँ उनके गांव जेवार के लोग काफी खुश हैं। वहीं सुरूचि उन लड़कियों के लिए भी नजीर बन गई हैं, जो ग्रामीण परिवेश से आने के साथ साथ आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए इस सफलता को प्राप्त की है।

Post a Comment

0 Comments