एन पी आर का बॉयकॉट अमली तौर पर कैसे करें, पप्पू यादव।

एन पी आर का बॉयकॉट अमली तौर पर कैसे करें, पप्पू यादव।


 नवादा से मोहम्मद सुल्तान अख्तर की रिपोर्ट।

 नवादा जिला के अंतर्गत पकरी बरामा के गुलजारबाग में पप्पू यादव जी का आगमन हुआ, गुलजारबाग का आज 28 वा दिन का अनिश्चितकालीन धरना है, इस प्रोग्राम के संचालक मौलाना नौशाद आदिल कासमी थे। प्रोग्राम आमतौर पर इंकलाबी फ़िक्री ग्रुप के अधीन चल रहा है। और पकरी बरामा के निवासी भी बहुत ही उत्साह के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। आज के 28 वें दिन में पप्पू यादव आए। जब कि नवादा जिला  में दो स्थानों पर  अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। जिसमें धमौल का तीसवा दिन है, जिसके आज पूरे 1 माह हो चुके हैं।


 वहां भी और महिलाएं, युवा बहुत ही जोश खरोश में पाए गए, और लोग पूरे तौर पर लगे हुए हैं। पप्पू यादव जी आढा से प्रोग्राम की वापसी पर गुलजारबाग पहुंचे, उनके स्वागत के लिए बहुत से युवाओं ने मोटरसाइकिल से कचना मोड़ पर जोशो खरोश के साथ खड़े थे, इसी तरह गुलजारबाग धरना प्रदर्शन पर पहुंचे। इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में  महिलाएं, बच्चे मौजूद थे। और इस मौके पर  प्रसिद्ध हस्तियां थी। श्री पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा  कि एनपीआर ही असल है। और एनपीआर में आप से किसी तरह का नाम पूछ लिया तो, या किसी तरह का कागजात  देख लिया तो, आपका एनआरसी हो जाएगा। फिर आप मुसीबत में आ जाएंगे। आपके नाम के सामने डी लिख दिया जाएगा। जिसका मतलब है, डाउटफुल फुल। डाउटफुल होने के बाद आपका नाम ऑटोमेटिक एनआरसी की सूची में आ जाएगा। इसीलिए आप इन्हीं न होने दें। यह काला कानून सबके लिए है।  सिर्फ मुसलमान नहीं बल्कि हिंदू पड़ोसी, से भी मुलाकात करें। और उसको और अपनी महिलाएं के जरिए कहलवा भेजें, अगर यह काला कानून पास हो गया तो, सिर्फ मुसलमान नहीं बल्कि हर धर्म के लोग इस की लपेट में आ जाएंगे। जैसा के आसाम में 15 लाख हिंदू एनआरसी की सूची से बाहर हो चुके हैं। मगर  मामूली स्पेलिंग की गलती से भी  उनका एनआरसी से नाम निकाल दिया गया है। और वर्षो से वह लोग कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। यह आपके और हमारे साथ भी हो सकता है। और इसी तरह हिंदू राष्ट्र के नाम से धोखा न खाएं। बीजेपी हिंदुत्व के लोग इसको अफवाह फैला रहे हैं। जो असल में खुद हिंदू धर्म के खिलाफ है। और शिद्दत पसंद हिंदू मुसलमानों और दलितों पर मुसल्लत करना चाहती है। जैसे महिलाएं को  शिक्षा से रोकना, सिस्टम का रिवाज, मंदिरों में दाखिला पर पाबंदी, जैसे अभी मध्यप्रदेश और गुजरात में लड़कियों को मंदिर में दाखिले से माहवारी की जांच कराना, आदि एजुकेशन का उनके नजदीक कोई महत्व नहीं है।


 और भी ऐसे कट्टरपंथ पर की बात करती है। जिनको कोई भी अम्नपसंद हिंदू धर्म वाला भी पसंद  नहीं  करता। अतः हिंदू राष्ट्र के नाम से धोखा ना खाएं, हो सकता है सरकार का आदमी आपको आधार के नाम पर,  राशन कार्ड के नाम काटने की बात कहे, गैस कनेक्शन खत्म करने की बात कहे, वोटर आईडी कैंसिल हो जाएगा,  यह सब बातें कहे, इससे मोहल्ले के सब घरों में  जानकारी दे दे, मगर किसी तरह उनकी बातों में ना आए। और ना घबराए, आपके पास टोटल कर्मचारी जो होंगे, वह सरकारी स्कूल के कॉलेज के उस्ताद या गुरु या क्रमचारी होंगे। आपके इनकार के बाद भी, बहुत इसरार करेंगे, आप उसकी इसरार और नरमी से बात करें, बताएं कि  मैं इसका बाइक काट करता हूं। अब तक मुसलसल लगातार दो माह से जिस तरह हिम्मत और बहादुरी के साथ हम सब ने प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है,, प्रदर्शन  इसी जोश और जज्बे के साथ होना चाहिए। इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में महिलाएं बच्चे युवा बुढे मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments