नालंदा के जेल अधीक्षक का तबादला, मनोज कुमार को मिली कमान.....

नालंदा के जेल अधीक्षक का तबादला, मनोज कुमार को मिली कमान.....



 मोहम्मद हमज़ा अस्थानवी की रिपोर्ट

नालंदा- नालंदा के जेल सुपरिटेंडेंट युसूफ रिजवान का तबादला हो गया है। बुधवार को बिहार सरकार की ओर से एक लिस्ट जारी किया गया। जिसमें युसूफ रिजवान के स्थान पर अब मोतिहारी के कारा अधीक्षक मनोज कुमार बिहारशरीफ जेल के सुपरिटेंडेंट बनाए गए हैं। पिछले 2 साल से अधिक समय तक नालंदा जेल में युसूफ रिजवान अधीक्षक के पद पर कार्य करते रहें। बुधवार की देर शाम बिहार सरकार कारा स्वयं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग द्वारा एक लिस्ट जारी किया गया ।जिसमें 11 कारा अधीक्षक का तबादला किया गया।इन 11 कारा अधीक्षक में नालंदा जेल के युसूफ रिजवान
 का भी नाम था। युसूफ रिजवान बिहार शरीफ के जेल सुपरिटेंडेंट थे।उनका तबादला करके आरा जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments