बुंदेला बाग़ नवादा का अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन,बीस किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए आए लोग।
नवादा से मोहम्मद सुलतान अख्तर की रिपोर्ट।
दिनांक 21,1,2020 को जनता फाउंडेशन तले 10 दिंनो से चल रहे अनिश्तिचकलीन धरना में आज 10से 15 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने अकबर पुर से पैदल यात्रा करते हुए बुंदेला बाग़ में धरना में शामिल हुए जो की एक ऐतिहासिक पल था इस अवसर पर विधान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम परवेज ,मसी उददीन ,अरशद अफ़ज़ली प्रेमा चौधरी नवादा ज़िला पार्षद आदि लोगो ने संबोधित किया इस फाउंडेशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 8 लोगों की टीम हैं जिसमें
नदीम हयात ,जसीम उददीन ,तारिक़ बाबा ,शमीम उर्फ कल्लू कबाड़ी ,अलाउद्दीन, कैंसर एज़ाज़, अब्दुल्लाह कुदुसि ,ज़ाहिर अनवर हैं
कल सुप्रीम कोर्ट में CAA पर सुनवाई होनी हैं यदि फैसला CAA हमलोगों के पक्ष में नहीं आता हैं तो जनता फाउंडेशन के 4 सदस्य जसीम उददीन ,तारीक़ बाबा ,शमीम उददीन उर्फ कल्लू कबाड़ी , अलाउद्दीन ये लोग दिनक 23 ,1,2020 से अनिश्तिचकलीन भूक हड़ताल पर रहे गे ।
भारत के संविधान को बचाने के तथा नागरिकता संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी जैसे काले क़ानून के विरोध में विगत 12 जनवरी से नवादा शहर के बुंदेला बाग़ में अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में अकबरपुर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मार्च निकाला ।
मंगलवार की सुबह के 9 बजे धरना में शामिल होने के लिए अकबरपुर से "दांडी-मार्च"शुरू हुआ। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के पूर्व कार्यकारी सभापति जनाब मो.सलीम परवेज़ पद यात्री जत्था को संविधान की प्रति सौंप कर रवाना किया ।पदयात्री दिन के बजे 2 बजे नवादा धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर जनाब मो.सलीम परवेज़ ने सत्याग्रहियों को सम्बोधित किया ।
दांडी मार्च में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा के साथ महापुरुषों के फोटो लहरा रहा था। सभी मौन हाथों में काली पट्टी बांधकर 20 किलोमिटर की दूरी पैदल तय कर नवादा धरना स्थल पर पहुंच अपनी एकजुटता का परिचय दिया ।
दांडी मार्च में समाजसेवी मसीहउद्दीन, मो आलम खान, मो मेराज खान,मो प्यारे, मो शकील अनवर,मो पप्पु, मो गोल्डन,मो इफ्तेखार आदिल, मो वकील समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे ।
मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की मुक्कमल व्यवस्था की गयी थी।



0 Comments