नशेड़ी और हुड़दंगियों की जेल में मनेगी होली।आज बिहार थाना में शांति समिति की हुई बैठक
राज की रिपोट
होली के मद्देनजर गुरुवार को बिहार थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों समुदाय के दर्जनभर गणमान्य लोग शामिल हुए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सौहार्द के माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस कृतसंकल्पित है।
• Read Aslo: बिहारशरीफ में चल रहे KPL क्वाटर फाइनल मुकाबले में बड़ीदरगाह एवं कोनासराय की बीच कड़ी मुकाबला
नशेड़ी और हुड़दंगियों की होली जेल में मनेगी। पर्व में नशेड़ी सड़क पर नजर आयेंगे तो उन्हें पकड़ लिया जाएगा। होली में गलियों में बाइक से हॉक दस्ता गश्ती करेगी। फूहड़ गाना बजाने और जबरन किसी को रंग-गुलाल लगाने पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि आपके घर के आसपास कोई हंगामा करता दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। त्वरित कार्रवाई होगी।


0 Comments