बिजली का पोल युवक के सिर पर गिरा, करंट से मौतसरमेरा
नालंदा: (NBN)सरमेरा थाना अंतर्गत मीरनगर गांव में गुरुवार को करंट से युवक की जान चली गई। मृतक तारकेश्वर प्रसाद सिंह का 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। युवक खेत जा रहा था। उसी दौरान झुका बिजली पोल उसके सिर पर आ गिरा, जिससे करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मौत के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंजने लगी। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।


0 Comments