बदमाशों ने नूरसराय में लूटी बाइक, प्राथमिकी दर्ज .....

बदमाशों ने नूरसराय में लूटी बाइक, प्राथमिकी दर्ज .....


नालंदा: रविवार की देर शाम चंडी थाना क्षेत्र के फोरलेन पर जैती पुर मोड़ के समीप बाइक से ससुराल जा रहे युवक को लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित ने चंडी थाना में लिखित शिकायत की है। पीड़ित नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुइपर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बाइक से ससुराल लक्ष्मी बिगहा जा रहे थे। इस बीच फोरलेन पर जैतीपुर मोड़ के समीप एक बाइक पर तीन सवार उसके बाइक के आगे आकर रोककर बाइक से उतरने को कहा। उतरते ही पिस्तौल का भय दिखाकर पॉकेट में रखा 700 रुपया, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गया।

Post a Comment

0 Comments