नालंदा: 36 घंटे बाद सड़क दुर्घटना में हुई नंदू चौधरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.....
✍दीपक विश्वकर्मा
नालंदा: आखिरकार 36 घंटे बाद सड़क दुर्घटना में हुई नंदू चौधरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया | दरअसल पिछले 13 नवंबर को नालंदा जिले के गिरियक थाना इलाके मैं ऑटो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में नंदू चौधरी समेत सात लोगों की मौत हो गई थी | उसके बाद नंदू चौधरी का शव उसके ससुराल बरछी बीघा गांव में पड़ा था | हालांकि परिवार वाले मुआवजा और सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कह रहे थे | वही नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि दरअसल नंदू चौधरी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले थे और उनके परिजन का कहना था कि जब तक उनके परिवार एटा से नहीं आते हैं तब तक उनका संस्कार न किया जाए | उनके परिवार के आने के बाद कबीर अंत्येष्टि के तहत उन्हें सहयोग प्रदान करने के बाद अंचलाधिकारी के उपस्थिति में उनके शव का अंतिम संस्कार आज प्रातः करा दिया गया है | उन्होंने बताया कि नंदू चौधरी को छोड़कर सभी मृतकों के परिवार को मुआवजे की राशि मुहैया करा दी गई है जबकि नंदू चौधरी दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं इसीलिए उनके मुआवजे के लिए सरकार को लिखा जा रहा है | हलाकि शव का अंतिम संस्कार में विलम्ब होने से परिवार वालो ने सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था |


0 Comments