अस्थावां के नोमान सग़ीर को शेखपुरा डी एम ने सम्मानित किया

 अस्थावां के नोमान सग़ीर को शेखपुरा डी एम ने सम्मानित किया


शेखपुरा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती इनायत ख़ान ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। स्वाधीनता दिवस समारोह में जिलाधिकारी इनायत ख़ान ने कोविड महामारी के दौरान अमूल्य सेवाओं के लिए कोरोना योद्धा को विशेष रूप से सम्मानित किया। जिलाधिकारी इनायत ख़ान ने सदर अस्पताल शेखपुरा के पैथोलॉजी विभाग में कोरोनाकाल के दौरान सराहनीय योगदान के लिए कोरोना योद्धा के रूप में नोमान सग़ीर को भी सम्मानित किया।

नोमान सग़ीर को सम्मान स्वरूप मेडल, प्रशस्तिपत्र और नकद राशि प्रदान की गयी। नोमान सग़ीर को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किये जाने पर उनके पैतृक गांव नालंदा जिले के अस्थावां के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments