• साजिद अस्थानवी की रिपोर्ट
क्या इस बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहेगी. साथ ही सेमीफाइनल में किस टीम से हो सकता है भारत का मुकाबला होगा?
टीम इंडिया ने कल रात बांग्लादेश को हराकर 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड कप के इतिहास में ये सातवां मौका है जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. इसमें से तीन बार भारत को फाइनल में पहुंचने का मौका मिला. अब सवाल उठता है कि क्या इस बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहेगी. साथ ही सेमीफाइनल में किस टीम से हो सकता है भारत का मुकाबला होगा?
टीम इंडिया को 8 मैचों में से अब तक 6 में जीत मिली है. 13 अंकों के साथ टीम इंडिया फिलहाल दूसरे नंबर पर है. भारत को अभी एक और मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. एक और जीत के साथ टीम इंडिया के खाते में 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन इस जीत के बावजूद भी टीम इंडिया के टॉप पर पहुंचने की गारंटी नहीं होगी. प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले नंबर पर होगी या नहीं ये ऑस्ट्रेलिया के आखिरी मैच से तय होगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 14 अंकों के साथ टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका से है. सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है साउथ अफ्रीकी टीम के हौसले पहले से ही पस्त है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा फॉर्म को देख कर उनकी जीत तय लग रही है. ये मैच जीत कर ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर बनी रह सकती है. लेकिन अगर यहां ऑस्ट्रेलिया की हार हुई तो टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ जीत कर टॉप पर पहुंच जाएगी.
भारत: नंबर दो पर रहने पर किससे सेमीफाइनल में होगी भिंड़त?
तमाम समीकरणों पर नजर डालने से ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम के प्वाइंटस टेबल पर नंबर दो पर रहने की ज्यादा संभावना है. नंबर दो पर रहने का मतलब होगा तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में टक्कर. फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर 11 अंकों के साथ न्यूज़ीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है. अगर न्यूज़ीलैंड को आखिरी मैच में जीत मिलती है तो भी वो तीसरे नंबर पर ही रहेगी. यानी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से हो सकती है.
क्या सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर?
अगर आज इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है तो फिर वो तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. ऐसे में सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से हो सकती है.
पाकिस्तान से टक्कर?
अगर कोई चमत्कार हुआ तो पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. ऐसे में वो चौथे नंबर पर रहेगी. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की आखिरी मैच में हार से टॉप पर पहुंच जाती है तो फिर सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से होगी. लेकिन संभावना बेहद कम लग रही है.




0 Comments