श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आज, सुल्तानपुर लोधी में भव्य आयोजन, उमड़ा संगत का सैलाब
किरत करो, नाम जपो और वंड छको , का फलसफा देकर समाज को एकजुटता का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आज बाबे की नगरी सुल्तानपुर लोधी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में करीब 15 लाख संगत के नतमस्तक होने का अनुमान है। सोमवार को भी गुरुद्वारे में 9 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालु सोमवार से ही सुल्तानपुर लोधी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुल्तानपुर लोधी में 35 हजार संगत के लिए ठहरने का प्रबंध किया गया है। सोमवार दोपहर को ही टेंट सिटी हाउसफुल हो गई। वहीं सांसद जसबीर सिंह डिंपा और कैप्टन संदीप संधू ने सुल्तानपुर लोधी में प्रबंधों का जायजा लिया।
0 Comments