पटना गर्ल्स होस्टल में जिंदा जलने से बचीं 50 लड़कियां...
बिहार:(टीम NBN)बुधवार की रात पीरबहोर थाना क्षेत्र के भिखना पहाड़ी क्षेत्र में छह मंजिले गर्ल्स हॉस्टल के दूसरे फ्लोर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को खबर दी और आग बुझाने में जुट गए। जब तक दमकल की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं, हॉस्टल की सभी 45 से 50 लड़कियां सुरक्षित बाहर निकली जा चुकी थीं। 20 मिनट बाद दमकल की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीरबहोर थानेदार रिजवान अहमद खान ने बताया कि सभी लड़कियां सुरक्षित हैं।
हॉस्टल के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली। कमरे में छात्राओं की किताब में लगी आग ने बिस्तर और फर्नीचर को चपेट में ले लिया। हालांकि, तब उस कमरे में कोई नहीं था। छत पर टहल रहीं लड़कियों ने देखा कि कमरे में धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। वे चीखते हुए नीचे आईं। चंद मिनटों में सभी लड़कियों को खबर हो गई कि आग लगी है। एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते सभी बिल्डिंग से बाहर निकलीं। दूसरी मंजिल पर आग देख स्थानीय लोग भी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए।

0 Comments