बारिश से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की होगी सफाई

बारिश से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की होगी सफाई


बिहारशरीफ : शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में वार्ड जमादारों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में शहर की जा रही सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उप नगर आयुक्त विनोद कुमार रजक ने सभी वार्ड जमादारों को अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े एवं मंझोले नाले की समय पर सफाई करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुहल्लों में जाकर छोटे-छोटे नालों की भी सफाई समय-समय पर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम पूरा कर लें ताकि हल्की बारिश होने के बाद जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो।

Post a Comment

0 Comments