नालंदा जिले में 30 एमएम बारिश। सबसे अधिक नगरनौसा प्रखंड में........

नालंदा जिले में 30 एमएम बारिश। सबसे अधिक नगरनौसा प्रखंड में........



नालंदा में फेनी चक्रवात के कारण शुक्रवार को औसतन 30.03 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक नगरनौसा प्रखंड में 81.4 तो सबसे कम सरमेरा प्रखंड में 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी। जिला कृषि समन्वयक मुरारी मोहन ने बताया कि बिहारशरीफ में 46.2, अस्थावां में 16.2, बिन्द में 12.2, हरनौत में 17.2, नूरसराय में 26.2, रहुई में 5.6, राजगीर में 40.2, सिलाव में 25.4, बेन में 60, गिरियक में 4.4, कतरीसराय में 27.2, हिलसा में 42.2, कराय परसुराय में 67.2, चंडी में 24.4, थरथरी में 10.2, एकंगरसराय में 32.2, परवलपुर में 20.2, इस्लामपुर में 38.2 एमएम बारिश हुई।
बारिश होने से खलिहान में दौनी के लिए रखी गयी गेहूं फसल में नमी आ गयी। अब उसे बिना सुखाये दौनी नहीं हो सकेगी। वैसे तो शेष अन्य फसलों व सब्जी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। वहीं शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 29 डिग्री सेटीग्रेड दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से आसमान में बदली छायी थी। शनिवार को 5 बजकर 10 मिनट पर सूर्योदय हुआ और 6 बजकर 19 मिनट पर सूर्यास्त हुआ। शनिवार को दिन की लंबाई 13 घंटा 19 मिनट का रहा। सुबह पौने सात बजे जिले का तापमान 25 डिग्री था, आर्द्रता 87 प्रतिशत था और उत्तरी पूर्वी हवा 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments