बिहारशरीफ में इस बार श्रम कल्याण केंद्र मैदान में ईद मिलादउन नबी नहीं मनाया जाएगा।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) शहर के मदरसा अजदक्या पक्की तालाब में सैयद नूर उद्दीन असदक चिश्ती ने प्रेस वार्ता कर ब्यान जारी किया बिहार शरीफ में गुजिस्ता सालों से अंजुमन फैजाने मुस्तफा बिहार शरीफ शहर के मशहूर श्रम कल्याण केंद्र मैदान में जश्न ईद ए मिलाद उन नबी प्रोग्राम का सिलसिला होता चला आ रहा था। जो इस बार नहीं होगा। जिसकी सूचना अंजुमन के सदर सैयद नूर उद्दीन असदक चिश्ती ने दी। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण केंद्र मैदान में प्रोग्राम करने की जिला इंतजामिया से इजाजत नहीं मिल पाई है। इसकी वजह यह है कि किसी दूसरी तंजीम ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान अपनी तंजीम के प्रोग्राम के लिए तीन दिन का बुक कर लिया है । इस मौके पर उन्होंने शहर वासियों को सूचना करते हुए कहा की श्रम कल्याण केंद्र मैदान ना पहुंचे और सजावट देखकर धोखा ना खाएं क्योंकि वहां दूसरी कम्युनिटी का प्रोग्राम होगा आप लोग इस गफलत में न रहेंगे। अंजुमन फैजान ए मुस्तफा बिहारशरीफ पूरे हर्ष उल्लास के साथ जशन ईद मिलाद उन नबी का जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा जो सोगरा कॉलेज ,भराव पर होते हुए 11:00 बजे दिन में हॉस्पिटल मोड़ पहुंच कर वहां से बगैर रुके हुए वहां से रवाना होकर उसी रास्ते से बड़ी दरगाह आकर आस्ताना हजरत मखदूम जहां पर सलाम व दुआ और मिलाद के बाद खत्म कर दिया जाएगा। इस मद्देनजर देखते हुए तमाम लोगों से गुजारिश है कि समय का पालन करते हुए इस प्रोग्राम में शिरकत करें और अपने नबी की बारगाह में अकीदत पेश करें। इस मौके पर रूमी खान मोहम्मद अली अहमद मोहम्मद शाहनवाज आदि मौजूद थे।


0 Comments