हिंदुस्तान प्रभारी के पुत्र की आंख फोड़ हरनौत में हत्या.

हिंदुस्तान प्रभारी के पुत्र की आंख फोड़ हरनौत में हत्या.



✍राज की रिपोर्ट

 हरनौत थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में रविवार की शाम आंख फोड़कर किशोर की हत्या कर दी गयी। 16 वर्षीय किशोर अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नु हिन्दुस्तान के कार्यालय प्रभारी आशुतोष कुमार आर्य का इकलौता पुत्र है। किशोर की लाश गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में मिली है। वह परिवार के साथ हरनौत में रहता था। पिछले एक महीने से चुन्नू हसनपुर गांव स्थित अपने पैतृक घर में रह रहा था। आश्चर्य तो यह है कि घटना के खुलासे के घंटे भर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने बताया कि किशोर दोपहर बाद घर से खेलने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया। शाम को परिजन खोजने निकले तो गड्ढे में उसकी लाश मिली। लाश मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। किशोर की आंखें फोड़ उसे मौत के घाट उतारे जाने की बात कही जा रही है। घटना की खबर से नालंदा जिला के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। नालंदा जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि पांडेय, सचिव रामाशंकर सिंह ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसपी निलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। इलाके के चार थानों की पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments