इस्लामपुर प्रखंड के हरवंश पुर गांव में अखंड कीर्तन को लेकर गुरुवार को 251 कलशों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
✍ इस्लामपुर से मो0 फजल मोआज की रिपोर्ट
इस्लामपुर। इस्लामपुर प्रखंड के हरवंश पुर गांव में अखंड कीर्तन को लेकर गुरुवार को 251 कलशों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अखंड कीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। गांव की 251 महिलाएं व युवतियां शोभा यात्रा में शामिल हुई। हरवंश पुर गांव के देवी स्थान से निकली कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आठ किमी दूर बुढ़ा नगर के सूर्य मंदिर पहुंची। जहां से कलश में जलभरी कर पुन: इस्लामपुर बाज़ार होते हुए गांव के देवी स्थान पहुंचा। विधि विधान से कलश की स्थापन कर 48 घंटे के लिए अखंड कीर्तन की शुरूआत की गयी। पुरोहित दुर्गा पाण्डेय ने बताया कि अखंड कीर्तन के दौरान पूरे गांव को धुआं से वर्जित रखा गया है। हवन पूजन के बाद ही गांव में धुआं जलाने की परंपरा चली आ रही है।
उन्होंने बताया कि अखंड कीर्तन के आयोजन से गांव के साथ-साथ इलाके में सुख समृद्धि बनी रहती है। दैविय प्रकोप से भी गांव दूर रहता है। साथ ही ग्रामीणों में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। निमिया के डाढ़ मईया लागे ली झुलुअवा, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, अजी नइकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के, लईह बंगलिया से चुनरिया ए बालम आदि डीजे के भक्ति गीतों पर महिला श्रद्धालु खुब झूमी। बीच-बीच में श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे भी लगा रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर लाेगों का उत्साह देखते बन रहा था। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड कीर्तन के बाद हवन-पूजन का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शांति सिंह,लगन यादव,विकास यादव,संजीव सिंह,मुन्ना सिंह,सुनील सिंह के अलावा अन्य ग्रामीण तन-मन से लगे हैं।

0 Comments