राजगीर आने वाले पर्यटक अब वाटर पार्क का भी आनंद लेंगे।

राजगीर आने वाले पर्यटक अब वाटर पार्क का भी आनंद लेंगे।


राजगीर:  बुधवार को अमेज वाटर वर्ल्ड पार्क की शुरुआत की गयी। बुधवार को पूजा अर्चना कर इसकी शुरूआत की गयी। राजगीर से गिरियक जाने वाली सड़क में सिथाैरा गांव के पास लगभग 8 एकड़ वर्ग क्षेत्र में इसका निर्माण किया गया है। शुरूआत के पहले ही दिन यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर उपस्थित विधायक शक्ति यादव, पूर्व एमएलसी राजू यादव, दिगंबर जैन तीर्थ कमिटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने कहा कि राजगीर आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए यह नया आकर्षण है। लोग इसे खूब पसंद करेंगे।
खासकर गर्मी के मौसम में यह लोगों को राजगीर आने के लिए आकर्षित करेगा। इस मौके पर प्रबंधन कमिटी के आशीष जैन, जितेन्द्र कुमार जितू ,कमलेश कुमार सिंह, गोविंद कुमार, गौतम कुमार, संयुक्ता कुमारी, उषा सिन्हा, अनन्त कुमार, मनोज कुमार सिंह, रतन कुमार आदि उपस्थित थे। वाटर वर्ल्ड जोन में 250 फुट लंबी वाटर स्लाइड, आर्टिफिशियल सेफ ओसियन वेब अर्थात कृत्रिम सुरक्षित समुद्री लहरें, बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क, सुविधाजनक मैरेज हॉल, शॉपिंग मॉल, कैफे रेस्तरां, म्यूजिक सिस्टम, चेंजिंग काटेज, पार्क आदि की व्यवस्था है।

Post a Comment

1 Comments