टीम-नालन्दा ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ उपाध्याय ने सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आयुष द्वारा संचालित संस्थान से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया और संस्थान में आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा इलाज एवं देखभाल संस्थान के द्वारा जनहित में कार्य किए जाएंगे ।जिससे संस्थान के द्वारा समाज का कल्याण हो सके साथ ही साथ युवाओं को प्रशिक्षण करा के रोजगार की व्यवस्था संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने की है कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। डॉ उपाध्याय ने बिना चोकर की अट्टा ,सफेद नमक ,मैदा को जहर बताया और जो लोग देश के अंदर गाय के देसी घी लिख कर अपनी व्यापार चला रहे हैं उनको यह संदेश भी दिया कि वह गाय के देसी घी के बजाय देसी गाय का घी लिखे और उसी गाय के घी का लोगों को खाने के लिए प्रेरित और जागरूक करें और इस शब्द का गलत उपयोग ना करें और उसका दुष्प्रचार नहीं करें यह संदेश डॉ उपाध्याय ने बाजार में बेच रहे गाय के देसी घी लिख कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं उनके लिए यह कड़ा संदेश दिया कि ऐसा समाज के अंदर कार्य ना करें। जिसे की भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में किसी को गलत धारणा व्याप्त हो और और देसी गाय की सुरक्षा हर तरह की व्यवस्थाएं की जाए समाज से जर्सी गायों का बहिष्कार होना चाहिए।
•Read Also: नशेड़ी और हुड़दंगियों की जेल में मनेगी होली।आज बिहार थाना में शांति समिति की हुई बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार के शासन सचिव सह खादी ग्राम उद्योग के प्रबन्धक श्री आलोक अवस्थी जी ने संस्थान सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रांगण का निरीक्षण डॉ डीएन भारद्वाज चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कानपुर ,श्री अजय त्रिपाठी डिप्टी एसपी लखनऊ ,श्री विरेंद्र ओझा आईआरएस ऑफिसर इनकम टैक्स कमिश्नर लखनऊ ,हरीश कुमार सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के साथ सप्तयोग आश्रम के संस्थापक डॉ सुशील भट्टाचार्य ,अमृता रूठ एवं नताशा स्विट्जरलैंड सुदिश कुमार कनाडा एवं अन्य आए हुए अतिथि गणों के साथ भ्रमण कर संस्थान के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी इच्छा जाहिर की और हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया कि संस्थान को जहां भी जरूरत महसूस होगी वहां वह एक गार्जियन के रूप में खड़े रहेंगे साथ ही साथ जो बन सके संस्थान के उपलब्धि पर उन्होंने अपनी बातों को सबके समक्ष रखा और उन्होंने बोला कि ये बिहार में मात्र एक ऐसा पहला संस्थान है जो कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा का सबसे ज्यादा बढ़ावा देगा और इसके द्वारा रोज़गार को भी सृजित कर लोगों को रोजगार युक्त बनाने का भी कार्य सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस करेगा इसी बातों के साथ उन्होंने संस्थान के संस्थापक अमृता चौबे को बधाई दिया।


0 Comments