बिहारशरीफ के 41 वार्ड पार्षद ने किया कंबल वितरण.....

बिहारशरीफ के 41 वार्ड पार्षद ने किया कंबल वितरण.....

मोहम्मद हमजा अस्थानवी

नालंदा : बिहारशरीफ के वार्ड 41 की पार्षद मेहरून निशा व पार्षद बेटा डब्लू आलम ने शुक्रवार की रात को कोनसराय व पक्की तालाब इलाकों में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।

श्री निशा ने बताया कि इस ठंड को देखते हुए अपने तरफ से 40 कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय को थोड़ी राहत मिल जाये। वही डब्लू ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर दर्जनों वृद्ध व असहाय सभी को कंबल दिया गया। कमरान अशरफी ने बताया कि वार्ड के ऐसे लोगों के प्रति संवेदनशील है। सभी वार्ड में इसका वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं वितरण के समय सद्दाम हुसैन ,पप्पू सहित अन्य पार्षद सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments