अस्थावां में मानव श्रृंगखला को लेकर बैठक
नालंदा:(NBN)अस्थावां के प्रखंड परिसर के सभागार में सोमवार को मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड जन प्रतिनीधियों ,शिक्षकों आंगनबाड़ी ,जीविका के साथ प्रखंड के अधिकारियों के साथ बैठक। बी डी ओ पंकज कुमार निगम ने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल.बनाने के लिये पंचायत के मुखिया ,सरपंच ,पैक्स अध्यक्ष सहित सभी जन प्रतिनीधियों से विचार विमर्श किया।सेक्टरों पर विशेष चर्चा हुई.।जल जीवन हरियाली,नशामुक्ति,बाल विवाह,एवं दहेज उन्मुलन के लिये बनने वाली मानव श्रृंगखला के लिये ग्रामीणों में जागरुकता लाने पर भी चर्चा किया गया। उन्होने बताया कि गोयठवा पुल से बरबिगहा तक एन एच 82पर 17किलोमीटर ,बेनार से अमावां तक पांच किलोमीटर तथा सारे से नोआवां 13किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनेगा। कुल 35किलोमीटर में लगेगा श्रृंगखला। उन्होने बताया कि 35सेक्टर बनाया गया है।प्रत्येक सेक्टर को 2000 व्यक्ति को लाना है। प्रत्येक 200 मीटर पर एक उप सेक्टर बनाया गया है। सेक्टर को श्रृगखला से संबंधित क ई दिशा निर्देश दिये गये हैं। श्रृंगखला में छः से 10वीं के छात्र छात्रा भी शामिल होंगें। इस मौके पर डी सी एलार कुमार प्रशांत ,प्रमुख पिंकी देवी,उप प्रमुख पिंटू यादव, सी ओ सुनील कुमार,शिक्षा बी ईओ रंजीत कुमार,कृषि बी ओ इंद्र कुमार झा,सांख्यकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा जीविका के बी पी एम सत्यरुपा कुमारी,,गिलानी पंचायत के मुखिया नंदे पासवान,मिथलेश प्रसाद,अवधेश प्रसाद, सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।


0 Comments