प्रशांत कुमार बने अासपा के नए जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

प्रशांत कुमार बने अासपा  के नए जिलाध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

नालंदा:राष्ट्रीय स्तर पर दलित नेतृत्व में अपनी खास पहचान बना चुके चंद्रशेखर आजाद रावण के नेतृत्व में गठित आजाद समाज पार्टी का नालंदा जिला मे आज बैठक किया गया ।  बिहार शरीफ के डॉक्टर सिया शरण सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रशांत कुमार  ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य  सह बिहार चुनाव प्रभारी रामें  प्रधान , राष्ट्रीय कमेटी के मोo  आकिव के  अलावे  प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार भारती, प्रदेश महासचिव अमर ज्योति उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि रामें प्रधान जी ने आवाहन किया कि चंद्रशेखर आजाद रावण जी का जो संघर्ष रहा है वह दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए आदर्श है ।उनके नेतृत्व में गठित यह पार्टी  राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। और बिहार में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।
जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से  प्रशांत कुमार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।वही इस मौके पर पार्टी के  नव निर्वाचित  अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि  आप लोगों ने जो मुझे सम्मान दिया है ,मैं आभारी हूं ।और पार्टी के प्रति पूरी आस्था और विश्वास के साथ  कार्य करूंगा।आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता काफी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद रावण परिचय के मोहताज नहीं है। काफी बड़ी संख्या में वंचित समाज के लोगो को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।
उन्होंने कहा कि आसपा मजबूती के साथ सातों विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।वही आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी  दलितों और वंचितों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित है। और कार्यकर्ता जी जान से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रशांत कुमार को  जिला अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के रूप में सूरज कुमार पासवान एवं बंगाली मांझी मनोनीत किए गए वहीं जिला सचिव के रूप में राकेश कुमार मनोनीत किये गए।
बैठक में आगामी रणनीति के साथ-साथ पार्टी मजबूती पर जोर दिया गया । इस बैठक में नवादा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी , भीम आर्मी के निशांत कुमार चौधरी , अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम साहेब, रणधीर कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप दास, राजकुमार दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments