बिहार में SDO-DSP बनना है तो पढ़ें यह खबर......
बिहार:(टीम NBN)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 65वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (प्रिलिम्स) के लिए गुरुवार की शाम नोटिफिकेशन जारी करेगा। 15 विभागों में 434 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नोटिफिकेशन के दो-तीन दिनों के बाद प्रारंभ होगी। बीपीएससी की 63वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जुलाई दूसरे पखवारे में जारी कर दिया जाएगा। साथ ही बीपीएससी 64वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई से पटना के 29 केंद्रों पर होगी।नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 65वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए चार जुलाई को नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित व महिलाओं के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।


0 Comments