डॉ. नायब अली को प्रथम वरीयता का वोट देकर विजय बनायें I डॉ. शकील अंजुम
आने वाले २२ अक्टूबर को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का वोटिंग होने वाला है जिसमे ११ उम्मीदवारों में से एक सोगरा कॉलेज,बिहार शरीफ के कांग्रेस समर्थित उमीदवार प्रोफेसर डॉ. नायब अली भी है I इनकी हिमायत में अपील करते हुए इसी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शकील अंजुम ने कहा के डॉ. नायब अली एक कर्मठ समाजसेवी,शिक्षित उम्मीदवार हैं और शिक्षकों के मसाएल से बखूबी वाक़िफ़ हैं और हमेशा इनके हक़ की बात करते रहे हैं I यह सिर्फ मुसलमानों में ही नहीं बल्कि सेकुलर ज़ेहन लोगों की भी पहली पसंद है जिससे इनकी दावेदारी मज़बूत नज़र आ रही है I इसलिए तमाम शिक्षकों से अपील है की ज़ात और धर्म से ऊपर उठकर डॉ. नायब अली को प्रथम वरीयता का वोट देकर विजय बनायें I


0 Comments