राजगीर रेल खंड पर जल्द दौड़ सकती है कई एक्सप्रेस ट्रैन सांसद कौशलेंद्र कुमार ......

राजगीर रेल खंड पर जल्द  दौड़ सकती है कई एक्सप्रेस ट्रैन सांसद कौशलेंद्र कुमार ......


✍दीपक विश्वकर्मा

नालंदा: (NBN)राजगीर रेल खंड पर दौड़ेगी कई एक्सप्रेस गाड़ियां नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल राज्य मंत्री  सुरेश अंगड़ी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र नालंदा के विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा है  |  उन्होंने कहा कि राजगीर एक मनोरम स्थल हैं जहां  देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है|  उन्होंने मंत्री  से मांगो का हवाला देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गाड़ी संख्या 12791 /12792 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर स्टेशन तक किया जाए इसके साथ ही राजगीर में काफी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई से राजगीर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मंजूरी देने के साथ ही पटना मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन को राजगीर तक विस्तारित कर राजगीर में बने वॉशिंग पीठ पर गाड़ियों की धुलाई आदि के लिए वहां पर व्यवस्था भी किया जाए | इसके अतिरिक्त राजगीर से दनियावॉं  होते हुए फतुहा  तकचलने वाले मेमो ट्रेन 2 जोड़ी बढ़ाकर स्थानीय यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे पटना दानापुर तक बढ़ाया जाए |
रेल राज्य मंत्री को  यह भी बताया कि फतुहा इस्लामपुर रेलखंड पर खोरामपुर खुदागंज रेलवे स्टेशन के बगल में केबाली माहमूदा और देवरा में जो भूमिगत पार पुल का निर्माण हुआ उसमें बरसात के समय में जलजमाव  हो जाता है जिसके कारण वहां के किसानों को काफी परेशानी हो रही हैं |  इन सभी जगहों पर रेलवे ट्रैक सम्मान ऊंचाई पर है फिर भी भूमिगत रास्ता के लिए अंडर पुल का निर्माण कराना कहां तक उचित है इसका अवलोकन किया जाए | जलजमाव की उपस्थिति में उनका उपयोग कैसे किया जा सकता है उन्होंने  सांसद की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments