अनुमंडल कार्यालय बिहारशरीफ में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

अनुमंडल कार्यालय बिहारशरीफ में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

NALANDA BREAKING NEWS


टीम-नालन्दा ब्रेकिंग न्यूज़

नालन्दा-शांति एवं आपसी भाईचारे का पर्व होली को धूमधाम से मनाने को लेकर आज बिहार शरीफ एसडीओ कार्यालय में अनुमंडल अधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल एवं बिहार शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमरान परवेज की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के साथ होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.
इस बैठक में सभी वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवियों ने अपने क्षेत्र में होलिका दहन तथा होली से संबंधित बिजली तथा अन्य व्याप्त समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जिसे अनुमंडल पदाधिकारी ने होली के पूर्व संबंधित विभागीय अधिकारी को सुचारू करने का निर्देश दिया. शांति समिति की बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शांति समिति में आए हुए तमाम समाजसेवियों बाद पार्षदों समेत तमाम बिहार शरीफ अनुमंडल वासियों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आज अनुमंडल कार्यालय मे बिहार शरीफ नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों का बुद्धिजीवियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शांति समिति की बैठक की गई. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
•Read Also: मुस्लिम उम्मीदवारी हवा : साम्प्रदायिकता बनाम वोट बैंक !
 शांति समिति की बैठक के दौरान विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार के अलावे सोहसराय थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार,बिहार थानअध्यक्ष दीपक कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार,दीपनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बिहार शरीफ प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, शायर ब्रिगेड के ललन रजक के अलावे वार्ड पार्षद सज्जन कुमार,नीरज भान सिंह,गुप्ता जी,धनंजय कुमार,अनिल कुमार,जहांगीर आलम,जदयू नेता रिशु कुमार, समेत दर्जनों वार्ड पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Post a Comment

0 Comments