हिलसा थाना क्षेत्र में फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मची....
नालंदा (NBN)हिलसा थाना अंतर्गत ढिबरापर गांव में सोमवार को वर्चस्व की लड़ाई में बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलीबारी से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने बधार से एक कट्टा व एक खोखा बरामद किया। अंदेशा है कि बरामद हथियार बदमाशों का है। ग्रामीण पप्पू यादव ने एक पूर्व मुखिया समेत तीन को आरोपित कर केस का आवेदन दिया है।


0 Comments