10 मई से सभी विधालयों में होगा ग्रीष्मावकाश -डीएम ….
राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – पिछले कुछ दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 10 मई से ग्रीष्मावकाश देने का दिया आदेश दिया है | जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी करते हुए इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है | उन्होंने आदेश में कहा है कि भीषण गर्मी के कारण छात्र छात्रों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है | जिसके कारण अभिभावक चिंतित हैं | इसी बात को ध्यान में रखकर जून के वजाय 10 मई से ही ग्रीष्मावकाश करने का निर्णय लिया गया है | ताकि बच्चे इस भीषण गर्मी और लू से बच सके | यदि कतिपय विद्यालयों में पठन-पाठन की अनिवार्यता हो तो प्रथम कक्षा से पंचम कक्षा तक के बच्चों का पठन पाठन का कार्य स्थगित रखा जाता है | तथा पंचम से उच्च कक्षा के बच्चों का पठन-पाठन के समय में परिवर्तन करते हुए 6:30 बजे से सुबह के 10:30 बजे तक किया जा सकता है | चूकिं नालंदा में 19 मई को लोकसभा का चुनाव कार्य होगा | इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक गण एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे|


0 Comments