अस्थावां पंचायत के आरोपित मुखिया पति गिरफ्तार

 अस्थावां पंचायत के आरोपित मुखिया पति गिरफ्तार

हमजा अस्थानवी

नालन्दा : अस्थावां थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई कर वर्षों से फरार चल रहे गोली मारने के आरोपित मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अस्थावां पंचायत के मुखिया पति विजय शंकर प्रसाद है। 2019 में बखोरी यादव और विजय यादव के बीच भूमि-विवाद में भिड़ंत हुई थी। जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा एक ग्रामीण को गोली मार दी गई थी। पीड़ित ने मुखिया पति समेत आधा दर्जन को आरोपित किया था। 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गोली मारने के आरोपी मुखिया पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments