इस्लामपुर में बंदूक दिखाकर दिनदहाड़े मजदूर को लूटा.....
नालंदा:(NBN)ढेकवाहा स्कूल के समीप सड़क लुटेरों ने बाइक से जा रहे मजदूर को पिस्तौल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कस्तुरी बिगहा गांव निवासी पीड़ित धनराज चौहान ने बताया कि वह ईट भट्ठा पर काम कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास पहुंचते ही पहले से छह- सात की संख्या में घात लगाये लुटेरों ने बाइक रुकवा दी और पिस्तौल दिखाकर बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद राहर के खेत में ले गया और उसके पास से नगद 12 सौ रुपए और मोबाइल छीन लिया। पिस्तौल की बट से मारकर सिर भी फोड़ दिया।

0 Comments