कलश शोभा यात्रा के साथ सहोखर मोहल्ले में 3 दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू…..

कलश शोभा यात्रा के साथ सहोखर मोहल्ले में 3 दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू…..



राज की रिपोर्ट ( 9334160742 )  – अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सोहसराय के सहोखर मोहल्ले में आयोजित तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा के मौके पर 351 महिलाओं और युवतियों द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी । बाजे गाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर सोहसराय, मंत्री गली होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुँचा । जहाँ विधिवत यज्ञ प्रारंभ हुआ । इस मौके पर यज्ञ प्रचारक मिथलेश कुमार विद्यार्थी ने बताया कि सहोखर निवासी बब्लू सिंह अपनी माँ स्व. माधुरी देवी की पुण्यतिथि के मौके पर गायत्री महायज्ञ करवाते है । इस वर्ष भी तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करवाये है । इसका मुख्य उद्देश्य सृष्टि में सर्वत्र अनास्था का दौर व्याप्त है । प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, महामारी, पारिवारिक कलह, सामाजिक मदभेद,व्याप्त है । इन परिस्थितियों से उबरने के लिए युगऋषि द्वारा घोषित सद्ज्ञान ही आधार है । इसी को ध्यान में रखकर इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । कलश यात्रा के बाद तीन दिनों तक गीत संगीत प्रवचन,दीप महायज्ञ,संस्कार का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर डब्लू सिंह ,धर्मवीर सिंह, गीता देवी ,सागर कुमार ,पूर्व वार्ड पार्षद विक्रम चौधरी, रविंद्र वर्मा,प्रहलाद कुमार अमरजीत कुमार,मधु कुमारी अभिनव कुमार ,तान्या कुमारी, दित्या, दीपक कुमार, चंदन कुमार,गुड्डू कुमार ,प्रमोद कुमार, सुजीत कुमार ,कारू कुमार ने कलश शोभा यात्रा में भरपूर सहयोग किये |

Post a Comment

0 Comments