झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव, 23 दिसंबर को मतगणना

झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में चुनाव, 23 दिसंबर को मतगणना



झारखंड :(NBN)में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा. 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी. वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी.
पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 17 सीटों पर, चौथे चरण 15 सीटों पर और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा.

Post a Comment

0 Comments