फिर प्याज का दाम आसमान छू रहा है, इतना महंगा पहले कभी नहीं था

फिर प्याज का दाम आसमान छू रहा है, इतना महंगा पहले कभी नहीं था


बिहारशरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा जिले में प्याज महंगाई को लेकर लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। खासकर गरीबों में ज्यादा देखने को मिल रहा है जिसको लेकर 5 या ₹10 का दुकानदारों ने प्याज देने से भी इनकार करते हैं।ऐसा देखने को मिल रहा है इस महंगाई में बीच तबके के लोग झेल रहे हैं । प्याज का भाव आज कल कुछ इस तरह बढ़ रहा है मानो उस पर सोने का काम कर दिया जा रहा है दरअसल प्याज के खुदरा भाव ₹100 प्रति किलो ग्राम की ओर बढ़ रहे हैं इसकी मुख्य वजह है नासिक के थोक बाजार में ₹7000 प्रति कुंटल है व्यापारियों के मुताबिक नासिक से दिल्ली प्याज लाने में ₹1000 प्रति कुंटल की लागत आती है यानी कि दिल्ली के बाजार में एक कुंटल प्याज के दाम ₹8000 रुपए कुंटल  हो जाएंगे। प्याज की खुदरा कीमत ₹100 प्रति कुंतल होने में देर नहीं लगेगी। दिल्ली के थोक बाजार में प्याज के थोक एवं कुदरा भाव में 15 से ₹20 का अंतर होता है शुक्रवार को दिल्ली के आजादपुर मंडी में प्याज के दाम 45 से 6000 प्रति कुंटल बताए जा रहे थे। प्याज की बढ़ती कीमत से चिंतित सरकार ने शुक्रवार को प्याज के आयात के लिए बैठक बुलाई क्योंकि सरकार भी इस प्याज की बढ़ती कीमत से परेशान है सरकार ने कैबिनेट बैठक में 1,200000 लाख प्याज आयात करने का फैसला लिया अगर प्याज कारोबारियों की मानें तो 15 दिसंबर के बाद प्याज के नए फसल का आना शुरू हो जाएगा उसके बाद प्याज के दाम में राहत मिलेगी अभी दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में राजस्थान में सबसे ज्यादा प्याज की आपूर्ति हो रही है दिसंबर के बाद गुजरात, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में प्याज की फसल काफी बर्बाद हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments