नालंदा: नशे में हथियार लहराते 2 युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट, लोडेड पिस्टल भी बरामद.....
✍दीपक विश्वकर्मा
बीती रात शराब के नशे की हालत में हथियार लहराते दो बदमाश समेत तीन लोगो को लहेरी थाना पुलिस ने लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है | दरअसल लहेरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की हालत में शिवपुरी मोहल्ले में हथियार लहराते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा है | इसी सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दो युवकों को हथियार लहराते मौके से गिरफ्तार कर लिया | इसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया | बीच-बचाव करने आए शराब के नशे में युवक के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया |
अनुज राम इलाहवाद बैंक में चपरासी के पद पर तैनात है गिरफ्तारी के बाद उन्ही तबीयतबिगड़ गयी जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है | हालांकि पति और -पुत्र की गिरफ्तारी होने के बाद महिला ने पुलिस के ऊपर आरोप लगा दिया कि जब मैं मिलने गई थाने में तो मुझे थानेदार ने थप्पड़ मार दी | जबकि थानेदार ने महिला के आरोप बिल्कुल ही बेबुनियाद बताया है | बरहाल मामला चाहे जो भी हो मगर इस युवक के ऊपर पूर्व में भी इस इलाके में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है | गिरफ्तार दीपक का दोस्त सूरज कुमार जमुई जिले का रहने वाला है |



0 Comments