शहर के वार्ड संख्या 12 इमादपुर मुहल्ले के मतदान केंद्र संख्या 171 बदलने की मांग

शहर के वार्ड संख्या 12 इमादपुर मुहल्ले के मतदान केंद्र संख्या 171 बदलने की मांग



शहर के वार्ड संख्या 12 इमादपुर मुहल्ले के जतन राव आर्य,रामवचन दास, कौशलेन्द्र कुमार पाण्डेय आदि ने डीएम से इमादपुर स्थित बूथ संख्या 171 को निजी भवन से गांधी हरिजन प्राथमिक भवन में स्थानांतरित करने की मांग की है।

इन लोगों ने कहा है कि 2013 में इसे निजी भवन से उक्त विद्यालय में स्थानांतरित किया गया था। उन्होने बीडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी लापरवाही और मनमानी के कारण पुनः इस भवन को निजी भवन में रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments