जानिए कल 11 अप्रैल को बिहार में कहां-कहां होंगे पहले चरण के चुनाव

जानिए कल बिहार में 11 अप्रैल को कहां-कहां होंगे पहले चरण के चुनाव


सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम गया. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा. सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा. पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पहले चरण में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन 91 सीटों पर कुल 1279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 559 निर्दलीय, 89 महिला उम्मीदवार हैं। जबकि 37 संसदीय सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

• बिहार में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की जानकारी


औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
मुख्य मुकाबला : बिहार में इन चार सीटों पर मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। जमुई सीट पर चिराग पासवान का मुकाबला महागठबंधन के बहुदेव चौधरी से है जबकि गया सीट पर जीतन राम मांझी का मुकाबला जेडीयू के विजय कुमार माझी से है। नवादा से एनडीए प्रत्याशी चंदन कुमार का मुकाबला महागठबंधन की विभा देवी से है। औरंगाबाद सीट पर एनडीए के सुशील सिंह का मुकाबला महागठबंधन के उपेंद्र प्रसाद से है।
जानिए कल 5 अप्रैल को कहां-कहां होंगे पहले चरण के चुनाव

Post a Comment

0 Comments