बिहारशरीफ महीनों से फरार चल रही सेक्स रैकेट संचालिका को नगर थाना इलाके के एक होटल के कमरे से गिरफ्तार...

बिहारशरीफ महीनों से फरार चल रही सेक्स रैकेट संचालिका को नगर थाना इलाके के एक होटल के कमरे से गिरफ्तार

✍राज की रिपोर्ट

नालंदा: महीनों से फरार चल रही सेक्स रैकेट संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया। बिहारशरीफ सर्किल इंस्पेक्टर सह डीआईयू प्रभारी मुस्ताक अहमद ने गुप्त सूचना के आधार पर संचालिका को पकड़ा। संचालिका कमरे में एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। छापेमारी की भनक पाकर युवक फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार महिला मनीषा देवी है। दो माह पहले कागजी मोहल्ला में संचालिक के सेक्स की दुकान पर रेड हुई थी। जहां से यह भाग निकली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला पर बिहार थाना में केस दर्ज था। पूर्व में कई बार जेल भी जा चुकी है। शहर के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट चलाती थी। भोली-भाली महिलाओं को काम का झांसा दे संचालिक उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देती थी। रात में पुलिस को सूचना मिली कि संचालिका किराये के एक मकान में है। जिसके बाद रेड कर उसे पकड़ा गया।

Post a Comment

1 Comments

  1. होटल का नाम तो उजागर कीजिए श्रीमान

    ReplyDelete