कृष्ण जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु, देर रात तक लगते रहे जयकारे......

कृष्ण जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु, देर रात तक लगते रहे जयकारे......

✍राज की रिपोर्ट

नालंदा: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बिहारशरीफ के गुफा पर स्थित ठाकुरबाड़ी में भगवती जागरण का आयोजन किया गया । जिसमें विक्रम बेताल जागरण ग्रुप मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भाव नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । देर रात तक चले इस जागरण का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया । इस मौके पर मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को पालने पर झूला कर लोगों ने पूजा अर्चना की ।

Post a Comment

0 Comments