बिहारशरीफ में आये दिन लग रहे जाम से लोग परेशान

बिहारशरीफ में आये दिन लग रहे जाम से लोग परेशान


नालंदा :(NBN)स्थानीय बाजार में रोज लग रहे जाम से स्थानीय लोग परेशान हैं। जाम के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहिया, चारपहिया वाहन तो दूर पैदल चलने में भी कठिनाई होती है। जाम का कारण बाजार में सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन लगा देना बताया जा रहा है। बता दें कि कतरीसराय से बिहारशरीफ के लिए रोज दर्जनों बसें खुलती है। बस बाजार होते हुए दुर्गा स्थान तक जाती है। बस गुजरते समय अगर एक भी चारपहिया वाहन सामने आ गया तो जाम लगना आम बात है। आजिज होकर बस कर्मी ही बाइक को हटाकर किसी तरह बस को निकालते हैं। बाजार निवासी राम प्रसाद सिंह, शंभू साव, सुभाष सिंह आदि ने बताया कि जाम के कारण आये दिन परेशानी हो रही है। इन लोगों ने जाम से निजात पाने के लिए बस स्टैंड को बाजार के बाहर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बस स्टैंड बाजार से बाहर बनाने की मांग की गयी थी लेकिन इस दिशा में किसी पदाधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।





    Post a Comment

    0 Comments