नालंदा में पार्ट वन की परीक्षा में चार मुन्ना भाई पकड़ाए.....

नालंदा में पार्ट वन की परीक्षा में चार मुन्ना भाई पकड़ाए.....


नालंदा:(राज की रिपोर्ट ) – बीए पार्ट वन की परीक्षा के दौरान गुरवार को नालंदा कॉलेज से छात्रा समेत तीन चार फर्जी परीक्षार्थियों को वीक्षक द्वारा पकड़ा गया । जो सभी दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। गिरफ्तार इसलामपुर के बेशवक निवासी अभिषेक राज अपने भाई वतम के बदले, शेखपुरा जिला के देकुली निवासी चंदन कुमार अपने भाई बिट्‌टू के बदले, रहुई के डिहरा निवासी अमीत कुमार गौतम के बदले और बिंद के नौरंगा निवासी ज्योत्सना सिंह अपनी दोस्त कर्णप्रिया के बदले भूगोल की परीक्षा दे रही थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी  परीक्षार्थियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। जिनके बदले परीक्षा दे रहे थे, उन सबों को भी आरोपी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments