लॉक डाउन में फंसे बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे 1000 रुपये--
http://aapda.bih.nic.in
मुख्यमंत्री विशेष सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए उक्त लिंक पर क्लिक कर बिहार कोरोना तत्काल सहायता मोबाइल एप डाउनलोड कर इस ऐप में मांगे गए सही विवरण को भरने के पश्चात सबमिट का बटन उसे भेजने का प्रावधान है. उसके पश्चात सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी.यह योजना केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो बिहार के निवासी हैं तथा बिहार से बाहर कोरोना वायरस के चलते फंसे हुए हैं . इसके लिए जरूरी कागजात के रूप में लाभार्थी का आधार कार्ड तथा लाभार्थी के नाम से बैंक खाता है जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी बैंक की शाखा में हो.लाभार्थी का फोटो का मिलान आधार डाटाबेस के फोटो से किया जाएगा. एक आधार संख्या पर एक ही रजिस्ट्रेशन होगा. मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी मोबाइल एप पर दर्ज करना होगा. इसके पश्चात संबंधित सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी.


1 Comments
App banakr app lok kar diya gaya
ReplyDelete