नालंदा में हाथी घोड़े ऊंट के सहारे जागरूकता रैली निकाली गई.......
✍ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा:जैसे-जैसे मानव श्रृंखला की तिथि नजदीक आ रही है ठीक वैसे ही मानव श्रृंखला को लेकर कवायद भी तेजी से शुरू हो गया है। इसी मानव श्रृंखला एवं जनजीवन हरियाली को लेकर सरमेरा प्रखंड परिसर में बीजेपी नेता गुड्डू सिंह और चीकू सिंह के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हाथी घोड़े ऊंट के सहारे जागरूकता रैली निकाली गई। वही इस कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार अस्थामा विधायक डॉ जितेंद्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम योगेंद्र सिंह एसपी नीलेश कुमार,प्रमुख संकेत कुमार एवम मुखिया जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि इस बार का मानव श्रृंखला पिछले बार के भी मानव श्रृंखला से ज्यादा बेहतर होगा और हम इस बार भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को ना वोट की चिंता है ना राजनीत की चिंता है उन्हें अगर चिंता है तो समाज की आने वाली जो चुनौतियां है। वह प्रकृति की चुनौतियां है। उसी प्रकृति की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।वहीं दिल्ली में हुए राजद काँग्रेस के गहठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह गठबंधन सिर्फ मीडिया में है। रांची के होटवार जेल में पहुँचकर बंद कैदी 3351 के सामने साँसटांग दंडवत नही करेंगे। यह गठबंधन सिर्फ मीडिया का न्यूज़ है। जब तक कैदी राज के पक्षधर लोग लालू प्रसाद यादव के यहां शरणागत नहीं होंगे, इसीलिए उनका गठबंधन भी उसी तौर का होता है। पर्यावरण के संबंध में राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में तमाम राजनीतिक दलों के सहमति की बुनियाद पर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम और एक सामूहिक समझ के आधार पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हम विपक्षी दलों से अनुरोध करते हैं कि राजनीति में हम आगे भी एक दूसरे का मुकाबला करते रहेंगे, लेकिन अभी फिलहाल पर्यावरण की चुनौती है अभी तो कम से कम राजनीति का एजेंडा नहीं बनाएं।

0 Comments