नवादा में अवैध बालू कारोबार आसमान छू चुका, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार।
नवादा से मोहम्मद सुलतान अख्तर की रिपोर्ट।
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के खनपुरा पंचायत स्थित धनार्जय नदी घाट पर गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गोविंद प्रसाद सिंह ने बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस बल के साथ सोमवार की संध्या छापेमारी की
इस दौरान इंगना टांड निवासी देवचंद उर्फ देव यादव के ट्रेक्टर को बालू की चोरी करने के दौरान महवतपुर धनार्जय नदी घाट से बालू लदा ट्रेक्टर को सिरदला पुलिस ने जप्त कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर के साथ वाहन मालिक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ किया गया है। छापेमारी की सूचना पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लायी है।


0 Comments