इस्लामपुर में रविवार को जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ में 34 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई।

इस्लामपुर में रविवार को जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ में 34 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई।


✍ इस्लामपुर से मो0 फजल मोआज की रिपोर्ट

इस्लामपुर। इस्लामपुर में रविवार को जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ में 34 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला को लेकर इस्लामपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह दिखा। मल्लिक सराय, गया रोड, राजगीर रोड, खुदागंज, तलाब पर, मालाह बिगहा जैसे क्षेत्र से लेकर गांव-गांव तक लोग सड़क पर खड़े होकर मानव श्रृंखला का हिस्सा बने। मानव श्रृंखला के बाद जदयू प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि मानव श्रृंखला के जरिए पूरी दुनिया ने बिहार के मत को देखा है। लोगों ने जिस तरह इसका समर्थन किया है इससे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमने जो काम किया है उसे लोगों का पूरा साथ मिला। पर्यावरण की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। और प्रवक्ता ने कहा कि अगर हम अभी सावधान नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी को भयंकर नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जो स्थिति बन रही है। मानव श्रृंखला में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ान के लिए कला के कलाकार उपस्थित थे। मानव श्रृंखला में शामिल होकर लोगों ने पर्यावरण और जल बचाने का संकल्प लिया। शराबबंदी की सफलता के साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करके लिए एक-दूसरे को जागरूकता का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments