देवी कॉलोनी के रिहायशी इलाके में जलजमाव की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
Bihar sharif: ( NBN) यह स्थिति देवी कोलोनी वार्ड संख्या-20 (बड़ी पहाड़ी) नालंदा का है । यहां जल जमाब के कारण पूरा क्षेत्र अस्त व्यस्त हो गया है यहां बारिश की वजह से पूरे जगह पे जल जमाव है। इस कॉलोनी में कुल २५ घर है जिसमें कुल ५०० से अधिक लोग रहते है जो ना तो बो बाहर जा पा रहे है और ना ही व्यव्साई व्यवसाय को जा पा रहे है।
Bihar tv को सुबोध महतो, ओमप्रकाश महतो,अशोक पांडेय,संजय कुमार, राकेश सिंह और समस्त कॉलोनी के नागरिक ने बताया की इस बात की शिकायत बार्ड कमिश्नर तथा नगर निगम से लिखित रूप में सूचित कर दिया गया है परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां पीने का पानी तथा बिजली कि भी समस्या पूरी तरह बर्बाद हो गया है। अभी तक इस समस्या को देखने के लिए अभी तक यहां के वार्ड कमिश्नर भी इस मामले की जांच करने को बोला गया लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं हो पाया है ।
स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि बच्चे घर से नहीं निकल रहे हैं, महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। हैजा जैसी महामारी फैलने का भी खतरा है । और सांप बिच्छू जैसे कई अन्य जहरीले जीव इस पानी में तैरते देखे गए हैं। जिससे यहां के आम नागरिकों मे डर का माहौल बना हूआ हैं।
बार-बार शासन प्रशासन , नगर निगम , वार्ड कमिश्नर और जिला पदाधिकारी के दफ्तर जा जाकर यहां के लोगों की जूतियां भी घुस गई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। अभी चुनाव का मौसम है कई नेता चुनावी मेंढक की तरह चुनावी भ्रमण पर निकले हुए हैं और अपने वादे मेडको की तरह टर्र टर्र करके बोल रहे हैं , लेकिन हकीकत अभी उससे कोसों दूर है । वहां की दयनीय स्थिति को देखकर युवा समाजसेवी और लेखक रवि रंजन कुमार ने आवाज उठाने का फैसला किया है । वह इसके लिए हर संभव कोशिश करने की बात कर रहे हैं ।
अंत में मोहल्ले वासियों ने कहा है कि अगर इसका समाधान जल्द ही नहीं निकाला गया तो यह लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे और यहां से कोई भी वोट देने नहीं जाएगा।




0 Comments